CHANAKYA NEETI by chanakya neeti.

Readreviewtalk.com
CHANAKYA NEETI by chanakya neeti.
Chanakya Neeti

Chanakya Neeti

इस बुक में लीडरशिप, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और सोसाइटी के प्रिंसिपल्स के बारे में बताया गया है. अगर आप गवर्मेन्ट ऑफिसर या सिविल सर्वेट बनना चाहते हैं तो ये बुक आपको पढ़नी चाहिए. ये आपको करप्शन से बचना, एक अच्छा लीडर बनना और लोगों के हित में कैसे काम करना है ये सिखाएगी.

ये बुक किसे पढनी चाहिये? स्टूडेंट्स, टीचर्स, जो पॉलिटिशियन बनना चाहते हैं, गवर्मेंट सर्वेन्ट्स और सिविल सर्वेन्ट्स. आँथर के बारे में: चाणक्य पुराने समय के हिंदू फिलोसोफर, इकोनॉमिक्स के पंडित और शाही सलाहकार थे. उन्होंने भारत में पोलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की शुरुआत की थी. मौर्य एम्पायर को बनाने के लिए चाणक्य ने सम्राट चंद्रगुप्त की मदद की थी.

चाणक्य नीति

1. एक पंडित भी घोर कष्ट में आ जाता है यदि वह किसी मुर्ख को उपदेश देता है, यदि वह एक दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है या किसी दुखी व्यक्ति के साथ अतयंत घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है.

2. दुष्ट पत्नी, झूठा मित्र, बदमाश नौकर और सर्प के साथ निवास साक्षात् मृत्यु के समान है।
3. व्यक्ति को आने वाली मुसीबतो से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को तुक्ष्य समझना चाहिए।

4. उस देश में निवास न करें जहाँ आपकी कोई ईज्जत नहीं हो, जहाँ आप रोजगार नहीं कमा सकते, जहाँ आपका कोई मित्र नहीं और जहाँ आप कोई ज्ञान आर्जित नहीं कर सकते।

5. अच्छा मित्र वही है जो हमें निम्नलिखित परिस्थितियों में नहीं त्यागे:
आवश्यकता पड़ने पर, किसी दुर्घटना पड़ने पर, जब अकाल पड़ा हो, जब युद्ध चल रहा हो, जब हमें राजा के दरबार में जाना पड़े, और जब हमें समशान घाट जाना पड़े।

गुणवान और विवेकशीलता

6. भोजन के योग्य पदार्थ और भोजन करने की क्षमता, सुन्दर स्त्री और उसे भोगने के लिए काम शक्ति, पर्याप्त धनराशी तथा दान देने की भावना - ऐसे संयोगों का होना सामान्य तप का फल नहीं है।

7. उस व्यक्ति ने धरती पर ही स्वर्ग को पा लिया:
१. जिसका पुत्र आज्ञाकारी है, २. जिसकी पत्नी उसकी इच्छा के अनुरूप व्यव्हार करती है, ३. जिसे अपने संतोष है।

8. ऐसे लोगों से बचे जो आपके मुह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते हैं, ऐसा करने वाले तो उस विष के घड़े के समान हैं जिसकी उपरी सतह दूध से भरी है।

9. एक बुरे मित्र पर तो कभी विश्वास ना करे। एक अच्छे मित्र पर भी विश्वास ना करें। क्यूंकि यदि ऐसे लोग आपसे रुष्ट होते हैं तो आप के सभी राज से पर्दा खोल देंगे।

10. लाड-प्यार से बच्चों में गलत आदते ढलती है, उन्हें कड़ी शिक्षा देने से चे अच्छी आदते सीखते हैं, इसलिए बच्चों को जरुरत पड़ने पर दण्डित करें, ज्यादा लाड ना करें।

समाज और रिश्ते

11. प्रेम और मित्रता बराबर वालों में अच्छी लगती है, राजा के यहाँ नौकरी करने वाले को ही सम्मान मिलता है, व्यवसायों में वाणिज्य सबसे अच्छा है, अवं उत्तम गुणों वाली स्त्री अपने घर में सुरक्षित रहती है।

12. एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है की साप तभी डंख मरेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन पग पग पर हानि पहुचने की कोशिश करेगा।

13. रूप और यौवन से सम्पन्न तथा कुलीन परिवार में जन्मा लेने पर भी विद्या हीन पुरुष पलाश के फूल के समान है जो सुन्दर तो है लेकिन खुशबु रहित है।

14. कोयल की सुन्दरता उसके गायन में है, एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने परिवार के प्रति समर्पण में है. एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान में है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमा शीलता में है।

बलिदान और शिक्षा

15. कुल की रक्षा के लिए एक सदस्य का बलिदान दें, गाँव की रक्षा के लिए एक कुल का बलिदान दें, देश की रक्षा के लिए एक गाँव का बलिदान दें, आत्मा की रक्षा के लिए देश का बलिदान दें।

16. जिस तरह सारा वन केवल एक ही पुष्प अवं सुगंध भरे वृक्ष से महक जाता है उसी तरह एक ही गुणवान पुत्र पूरे कुल का नाम बढ़ाता है।

17. पाँच साल तक पुत्र को लाड एवं प्यार से पालन करना चाहिए, दस साल तक उसे छड़ी की मार से डराए, लेकिन जब वह 16 साल का हो जाए तो उससे मित्र के समान व्यवहार करे।

गुण और संतोष

18. सैकड़ों गुणरहित पुत्रों से अच्छा एक गुणी पुत्र है क्योंकि एक चन्द्रमा ही रात्रि के अन्धकार को भगाता है, असंख्य तारे यह काम नहीं करते।

19. एक ऐसा बालक जो जन्मते वक्त मृत था, एक मूर्ख दीर्घायु बालक से बेहतर है. पहला बालक तो एक क्षण के लिए दुःख देता है, दूसरा बालक उसके माँ बाप को जिंदगी भर दुःख की अग्नि में जलाता है।

20. वह गाय किस काम की जो ना तो दूध देती है ना तो बच्चे को जन्म देती है। उसी प्रकार उस बच्चे का जन्म किस काम का जो ना ही विद्वान हुआ ना ही भगवान का भक्त हुआ।

21. यह बातें एक बार ही होनी चाहिए:
१. राजा का बोलना। २. विद्वान व्यक्ति का बोलना। ३. लड़की का ब्याहना।

मुसीबतें और सावधानियाँ

22. यदि आप पर मुसीबत आती नहीं है तो उससे सावधान रहे. लेकिन यदि मुसीबत आ जाती है तो किसी भी तरह उससे छुटकारा पाए।

23. खाली बैठने से अभ्यास का नाश होता है. दूसरों को देखभाल करने के लिए देने से पैसा नष्ट होता है. गलत ढंग से बुवाई करने वाला किसान अपने बीजों का नाश करता है, यदि सेनापति नहीं है तो सेना का नाश होता है।

24. वासना के समान दुष्कर कोई नहीं। मोह के समान कोई शत्रु नहीं, क्रोध के समान अग्नि नहीं, स्वरूप ज्ञान के समान कोई बोध नहीं।

25. समुद्र में होने वाली वर्षा व्यर्थ है. जिसका पेट भरा हुआ है उसके लिए अन्न व्यर्थ है, पैसे वाले आदमी के लिए भेट वस्तु का कोई अर्थ नहीं, दिन के समय जलता दिया व्यर्थ है।

पाप और पूजनीयता

26. राजा को उसके नागरिकों के पाप लगते हैं. राजा के यहाँ काम करने वाले पुजारी को राजा के पाप लगते हैं. पति को पत्नी के पाप लगते हैं. गुरु को उसके शिष्यों के पाप लगते हैं।

27. गधे से ये तीन बातें सीखें:
१. अपना बोझा ढोना ना छोड़े। २. सर्दी गर्मी की चिंता ना करे। ३. सदा संतुष्ट रहे।

28. एक बुद्धिमान व्यक्ति को निम्नलिखित बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए:
१. कि उसकी दौलत खो चुकी है। २. उसे क्रोध आ गया है। ३. उसकी पत्नी ने जो गलत व्यवहार किया। ४. लोगों ने उसे जो गालियां दी। ५. वह किस प्रकार बेइज्जत हुआ है।

संतोष और असंतोष

29. व्यक्ति नीचे दी हुई ३ चीजों से संतुष्ट रहे:
१. खुद की पत्नी। २. वह भोजन जो विधाता ने प्रदान किया। ३. उतना धन जितना ईमानदारी से मिल गया।

30. लेकिन व्यक्ति को नीचे दी हुई ३ चीजों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए:
१. अभ्यास। २. भगवान का नाम स्मरण। ३. परोपकार।

31. हाथी से हजार गज की दूरी रखें. घोड़े से सौ की, सिंग वाले जानवर से दस की. लेकिन दुष्ट जहाँ हो उस जगह से ही निकल जाए।

32. एक शक्तिशाली आदमी से उसकी बात मानकर समझौता करें. एक दुष्ट का प्रतिकार करें. और जिनकी शक्ति आपकी शक्ति के बराबर है उनसे समझौता विनम्रता से या कठोरता से करें।

Formatted Text

Collection of Wisdom

Shakti and Wisdom

एक राजा की शक्ति उसकी शक्तिशाली भुजाओं में है, एक ब्राह्मण की शक्ति उसके स्वरुप ज्ञान में है, एक स्त्री की शक्ति उसकी सुन्दरता, तारुण्य और मीठे वचनों में है।

The Power of Choices

यदि आप शेर की गुफा में जाते हो तो आपको हाथी के माथे का मणि मिल सकता है। लेकिन यदि आप लोमड़ी जहाँ रहती है वहां जाते हो तो बछड़े की पूछ या गधे की हड्डी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

Knowledge and Loss

यदि ज्ञान को उपयोग में ना लाया जाए तो वह खो जाता है। आदमी यदि अज्ञानी है तो जाता है। सेनापति के बिना सेना खो जाती है। पति के बिना पत्नी खो जाती है।

Hidden Faults

वो कमीने लोग जो दूसरो की गुप्त खामियों को उजागर करते हुए फिरते है, उसी तरह नष्ट हो जाते है जिस तरह कोई साँप चीटियों के टीलों में जाकर मर जाता है।

The Vigilant Seven

इन सातों को जगा दें यदि ये सो जाए...

१. विद्यार्थी २. सेवक ३. पथिक
४. भूखा आदमी ५. डरा हुआ आदमी ६. खजाने का रक्षक
७. खजांची

Those Who Should Not Be Awakened

इन सातों को नींद से नहीं जगाना चाहिए..

१. साँप २. राजा ३. बाघ
४. डंख करने वाला कीड़ा ५. छोटा बच्चा ६. दूसरों का कुत्ता
७. मूर्ख

Daily Reflections

सुबह उठकर दिन भर जो दाव आप लगाने वाले है उसके बारे में सोचे। दोपहर को अपनी माँ को याद करे। रात को चोरों को ना भूले। आपको इन्द्र के समान वैभव प्राप्त होगा यदि आप अपने भगवान के गले की माला अपने हाथो से बनाये, अपने भगवान के लिए चन्दन अपने हाथो से घिसे, अपने हाथो से पवित्र लिखे।

The Role of Wisdom

जिसे अपनी कोई अकल नहीं उसकी शास्त्र क्या भलाई करेंगे, एक अँधा आदमी आईने का क्या करेगा। अपने निकट संबंधियों का अपमान करने से जान जाती है। दूसरों का अपमान करने से दौलत जाती है, राजा का अपमान करने से सब कुछ जाता है। एक ब्राह्मण का अपमान करने से कुल का नाश हो जाता है।

Power of Knowledge

जिसके पास में विद्या है वह शक्तिशाली है. निर्बुद्ध पुरुष के पास क्या शक्ति हो सकती है? एक छोटा खरगोश भी चतुराई से मदमस्त हाथी को तालाब में गिरा देता है। जो घर गृहस्थी के काम में लगा रहता है वह कभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। मांस खाने वाले के हृदय में दया नहीं हो सकती। लोभी व्यक्ति कभी सत्य भाषण नहीं कर सकता, और एक शिकारी में कभी शुद्धता नहीं हो सकती।

Student's Conduct

एक विद्यार्थी पूर्ण रूप से निम्न लिखित बातों का त्याग करे:

  • १. काम
  • २. क्रोध
  • ३. लोभ
  • ४. स्वादिष्ट भोजन की अपेक्षा
  • ५. शरीर शंगार
  • ६. अत्याधिक जिज्ञासा
  • ७. अधिक निद्रा
  • ८. शरीर निर्वाह के लिए अत्याधिक प्रयास

Generosity and Legacy

एक गुणवान व्यक्ति को वह सब कुछ दान में देना चाहिए जो उसकी आवश्यकता से अधिक है। केवल दान के कारण ही कर्ण, बाली और राजाकाअत्याधिक प्रयास, विक्रमादित्य आज तक चल रहे है। देखिये उन मधु नख्खियों को जो अपने पैर दुखे से धारती पर पटक रही है। वो अपने आप से कहती है " आखिर में सब चला ही गया। हमने हमारे शहद को जो बचा कर रखा था, ना ही दान दिया और ना ही खुद खाया। अभी एक पल में ही कोई हमसे सब छीन कर चला गया।"

Happy People

वे लोग जो इस दुनिया में सुखी है, जो अपने संबंधियों के प्रति उदार है। अनजाने लोगो के प्रति सहृदय है। अच्छे लोगों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं। नीच लोगो से धूर्तता पूर्ण व्यवहार करते है। विद्वानों से कुछ नहीं छुपाते। दुश्मनों के सामने साहस दिखाते है। बड़ो के प्रति विनम्र और पत्नी के प्रति सख्त है।

Fleeting Life

हमारे शारीर नश्वर है। धन में तो कोई स्थायी भाव नहीं है। मृत्यु हरदम हमारे निकट है। इसीलिए तुरंत पुण्य कर्म करने चाहिए। जो दूसरे के पत्नी को अपनी माता मानता है, दूसरे को धन को मिटटी का ढेला, दुसरे के सुख दुःख को अपने सुख दुःख। उसी को सही है और वही विद्वान है।

Happiness in Simplicity

जिसे दौलत, अनाज और विद्या अर्जित करने में और भोजन करने में शर्म नहीं आती वह सुखी रहता है। इस धरती पर अन्न, जल और मीठे वचन ये असली रत्न है, मूर्खों को लगता है पत्थर के टुकड़े रत्न है।

Secrecy and Modesty

जो व्यक्ति बुद्धिमान है वह निम्न लिखित बाते किसी को ना बताये...

  • वह औषधि उसने कैसे बनायीं जो अच्छा काम कर रही है।
  • वह परोपकार जो उसने किया।
  • उसके घर के झगड़े।
  • उसकी उसके पत्नी के साथ होने वाली व्यक्तिगत बातें।
  • उसने जो ठीक से न पका हुआ खाना खाया।
  • जो गालिया उसने सुनी।

Wealth with Integrity

मुझे वह दौलत नहीं चाहिए जिसके लिए कठोर यातना सहनी पड़े, या सदाचार का त्याग करना पड़े या अपने शत्रु की चापलूसी करनी पड़े। इस दुनिया के वृक्ष को दो मीठे फल लगे है: मधुर वचन और सत्संग।

The True Jewels

जिसका ज्ञान किताबो में सिमट गया है और जिसने अपनी दौलत दुसरो के सुपुर्द कर दी है वह जरुरत आने पर ज्ञान या दौलत कुछ भी इस्तमाल नहीं कर सकता। चन्दन कट जाने पर भी अपनी महक नहीं छोड़ते। हाथी बूढ़ा होने पर भी अपनी लीला नहीं छोड़ता, गन्ना निचोड़े जाने पर भी अपनी मिठास नहीं छोड़ता। उसी प्रकार ऊँचे कुल में पैदा हुआ व्यक्ति अपने उन्नत गुणों को नहीं छोड़ता भले ही उसे कितनी भी गरीबी में क्यों ना बसर करना पड़े।

Power of Effort

वह चीज जो दूर दिखाई देती है, जो असंभव दिखाई देती है, जो हमारी पहुँच से बाहर दिखाई देती है, वह भी आसानी से हासिल हो सकती है यदि हम तप करते है। क्योंकि तप से ऊपर कुछ नहीं।

Family and Wealth

वह इंद्र के राज्य में जाकर क्या सुख भोगेगा.... जिसकी पत्नी प्रेमभाव रखने वाली और सदाचारी है। जिसके पास में संपत्ति है। जिसका पुत्र सदाचारी और अच्छे गुण वाला है। जिसको अपने पुत्र द्वारा पौत्र हुए है।

Recognition and Humility

जो व्यक्ति गुणों से रहित है लेकिन जिसकी लोग सराहना करते है वह दुनिया में काबिल माना जा सकता है। लेकिन जो आदमी खुद की ही डींगे हाकता है वो अपने आप को दुसरे की नजरों में गिराता है भले ही वह स्वर्ग का राजा इंद्र हो।

Sweetness in Words

सभी जीव मीठे वचनों से आनंदित होते है। इसीलिए हम सबसे मीठे वचन कहे। मीठे वचन की कोई कमी नहीं है। इस दुनिया के वृक्ष को दो मीठे फल लगे है: मधुर वचन और सत्संग।

Karma and Suffering

गरीबी, दुःख और एक बंधी का जीवन यह सब व्यक्ति के किए हुए पापो का ही फल है। पानी पर तेल, एक कमीने आदमी को बताया हुआ राज, एक लायक व्यक्ति को दिया हुआ दान और एक बुद्धिमान व्यक्ति को पढ़ाया हुआ शास्त्रों का ज्ञान अपने स्वभाव के कारण तेजी से फैलते हैं।

Pride and Virtue

हमें अभिमान नहीं होना चाहिए जब हम ये बातें करते है..

  • १. परोपकार
  • २. आत्म संयम
  • ३. पराक्रम
  • ४. शास्त्र का ज्ञान हासिल करना
  • ५. विनम्रता
  • ६. नीतिमत्ता

यह करते वक्त अभिमान करने की इसलिए जरुरत नहीं क्योंकि दुनिया बहुत कम दिखाई देने वाले दुर्लभ रत्नों से भरी पड़ी है।

Speech and Influence

यदि हम किसी से कुछ पाना चाहते है तो उससे ऐसे शब्द बोले जिससे वह प्रसन्न हो जाए। उसी प्रकार जैसे एक शिकारी मधुर गीत गाता है जब वह हिरन पर बाण चलाना चाहता है।

Relations and Distance

जो व्यक्ति राजा से, अग्नि से, धर्म गुरु से और स्त्री से बहुत परिचय बढ़ाता है वह विनाश को प्राप्त होता है, जो व्यक्ति इनसे पूर्ण रूप से अलिप्त रहता है, उसे अपना भला करने का कोई अवसर नहीं मिलता। इसलिए इनसे सुरक्षित अंतर रखकर सम्बन्ध रखना चाहिए।

Company and Focus

कुसंग का त्याग करे और संत जानो से मेलजोल बढ़ाए, दिन और रात गुणों का संपादन करे, उसपर हमेशा चिंतन करे जो शाश्वत है और जो अनित्य है उसे भूल जाए।

True Greatness

हाथी का शरीर कितना विशाल है लेकिन एक छोटे से अंकुश से नियंत्रित हो जाता है। एक दिया घने अन्धकार का नाश करता है, क्या अँधेरे से दिया बड़ा है। एक कड़कती हुई बिजली एक पहाड़ को तोड़ देती है, क्या बिजली पहाड़ जितनी विशाल है। जी नहीं, बिलकुल नहीं, वही बड़ा है जिसकी शक्ति छा जाती है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता की आकार कितना है।

Household and Knowledge

जो घर गृहस्थी के काम में लगा रहता है वह कभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। मॉस खाने वाले के हृदय में दया नहीं हो सकती। लोभी व्यक्ति कभी सत्य भाषण नहीं सकता, और एक शिकारी में कभी शुद्धता नहीं हो सकती।

Purity of Mind

आप चाहे सो बार पवित्र जल में स्नान करे, आप अपने मन का मैल नहीं धो सकते, उसी प्रकार जिस प्रकार मदिरा का पात्र पवित्र नहीं हो सकता चाहे आप उसे गरम करके सारी मदिरा की भाप बना दे। जो व्यक्ति एक साल तक भोजन करते समय भगवान का ध्यान करेगा और मुँह से कुछ नहीं बोलेगा उसे एक हजार करोड़ वर्ष तक स्वर्ग लोक की प्राप्ति होगी।

Learning from Animals

शेर से एक बात सीखे। बगुले से एक। मुर्गे से चार। कौवे से पाँच। कुत्ते से छह। और गधे से तीन।

Lion's Lesson

शेर से यह बढ़िया बात सीखे की आप जो भी करना चाहते हो एकदिली से और जबरदस्त प्रयास से करें।

Crane's Wisdom

बुद्धिमान व्यक्ति अपने इन्द्रियों को बगुले की तरह वश में करते हुए अपने लक्ष्य को जगह, समय और योग्यता का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्ण करें।

Cock's Advice

मुर्गे से ये चार बातें सीखें..

  • १. सही समय पर उठें।
  • २. निर्भीक बने और लड़े।
  • ३. संपत्ति का रिश्तेदारों से उचित बंटवारा करें।
  • ४. अपने कष्ट से अपना रोजगार प्राप्त करें।

Crow's Teachings

कौवे से ये पाँच बातें सीखें...

  • १. अपनी पत्नी के साथ एकांत में प्रणय करें।
  • २. निर्भीकता।
  • ३. उपयोगी वस्तुओं का संचय करें।
  • ४. सभी ओर दृष्टि घुमाएँ।
  • ५. दूसरों पर आसानी से विश्वास ना करें।

Dog's Insights

कुत्ते से ये बातें सीखें:

  • १. बहुत भूख हो पर खाने को कुछ ना मिले या कम मिले तो भी संतोष करें।
  • २. गहरी नींद में हो तो भी क्षण में उठ जाएं।
  • ३. अपने स्वामी के प्रति बेहिचक ईमानदारी रखें।
  • ४. निर्भीकता।

Donkey's Lessons

गधे से ये तीन बातें सीखें:

  • १. अपना बोझा ढोना ना छोड़े।
  • २. सर्दी गर्मी की चिंता ना करें।
  • ३. सदा संतुष्ट रहें।

Path to Success

जो व्यक्ति इन बीस गुणों पर अमल करेगा वह जो भी करेगा सफल होगा।

Visit our website for more insights: https://readreviewtalk.com/ and our blog: https://readreviewtalk.com/blog/.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *